फर्जी गवाह मामले में दारोगा पर नहीं हुई कार्रवाई
मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कलां चौकी पर तैनात एक दरोगा पर बगैर जांच किए शिकायत निस्तारित करने और फर्जी गवाहों के नाम दर्ज करने के आरोप में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बरकछा निवासी रामा ने आरोपी दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि फरवरी माह में जमीन विवाद को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी, लेकिन मामले का समाधान किए बगैर ही रिपोर्ट बंद कर दी गई। रिपोर्ट में एक व्यक्ति को गवाह भी बना दिया गया, जबकि उन्होंने किसी तरह की गवाही देने से साफ इन्कार किया है। पीड़ित का कहना हैकि जमीन पर कब्जा जारी है, लेकिन पुलिस मात्र कागजी निस्तारण कर रही है। दूसरी शिकायत में भी वही गवाह दोहराए जाने का आरोप है। सीओ सदर मुनेंद्र पाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.