प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कीडगंज के एक युवक को शातिरों ने फर्जी क्रेडिट मैसेज और क्यूआर कोड भेजकर 37 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। पैसे खाते में आने का भरोसा दिलाकर क्यूआर कोड स्कैन कराकर रुपये ट्रांसफर कराया। कीडगंज पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।कीडगंज निवासी मनीष सौंधिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल किया। उसने कहा कि वह गुड़िया के खाते में 17 हजार और 40 हजार रुपये भेज रहा है, लेकिन उसका स्कैनर काम नहीं कर रहा है। कुछ ही देर बाद उसने 17 हजार और 40 हजार रुपये खाते में क्रेडिट होने के दो फर्जी मैसेज भी भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक क्यूआर कोड भेजकर कहा कि गलती से मनीष के खाते में रुपये चला गया है। इस क्यूआर कोड पर...