प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज। पीएम सूर्य घर योजना के तहत जिले में पंजीकृत 140 वेंडरों को फर्जी वेंडरों से मिल रही चुनौती पर जब लगाम लगाई गई तो बड़ी राहत हो हुई। पीएम सूर्य घर योजना में लगातार पीछे चल रहा जिला आगे बढ़ा और चालू वित्तीय वर्ष के 19 हजार के लक्ष्य में से 13 हजार पैनल इंस्टॉल भी हो गए। जो काम भी कर रहे हैं और लोगों को राहत भी हो रही है। जिले में 140 वेंडर सोलर पैनल लगाने के लिए पंजीकृत हैं। प्रदेश में काम करने वाले 284 अन्य वेंडर भी लाभ की संभावना देखते हुए यहां आ गए और उपभोक्ताओं को पैनल के लिए प्रलोभन देने लगे। दुकानें खुलीं तो किसी का ध्यान भी नहीं गया। उपभोक्ता दूसरे वेंडरों के प्रलोभन से असमंजस में आ गए और बैंकों से मिलने वाले ऋण भी नहीं मिल पा रहे थे। यही कारण था कि प्रगति नहीं हो रही थी। पिछले दिनों जब समीक्षा हुई और...