नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दक्षिणी जिले की साकेत पुलिस ने 'साइबरहॉक 4.0' अभियान के तहत गोविंदपुरी में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश कर मास्टरमाइंड समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सोशल मीडिया पर वजन घटाने के उत्पादों का विज्ञापन देकर लोगों को ठगता था। पुलिस ने 21 महिला कर्मचारियों और एक महिला पार्टनर को भी जांच में शामिल होने का नोटिस दिया है। डीसीपी अनंत मित्तल के अनुसार, मौके से 35 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, तीन लैपटॉप, एक डेस्कटॉप, 35 लौटे पार्सल, बैंक दस्तावेज और चेकबुक बरामद हुए। गुरुग्राम निवासी एक पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसमें 13,200 रुपये की ठगी सामने आई। पैसे का ट्रेल पवन कुमार के म्यूल अकाउंट तक पहुंचा, जिसने कमीशन के बदले अपना खाता गिरोह को दिया था। जांच के आधार पर छापा ...