अररिया, दिसम्बर 10 -- जोकीहाट, एक संवाददाता जोकीहाट में फर्जी केवाला और अन्य कागजात बनाकर जमीन हड़पने की नियत से किसानों व प्रशासन को गुमराह करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अंचल पदाधिकारी नजमुल हसन ने भू माफिया के खिलाफ जोकीहाट थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जमीन उदा निवासी सोहराब आलम का है जो उदा मौजा की है। लेकिन फर्जीवाड़ा का आरोपित मटियारी गांव निवासी मो वसीक जो उस जमीन का नकली केवाला वर्ष 1969 का दिखाकर दबंगई के बल पर सोहराब आदि को परेशान करता रहा था। सीओ के जांच में गड़बड़ी उजागर हुई तो एफआईआर दर्ज की गई। मामले की सीओ ने पुष्टि की है। सीओ ने बताया कि वसीक खाता संख्या 123, खेसरा 716 व 717 रकवा क्रमश: 75 डिसमिल व 49 डिसमिल जमीन से संबंधित कागजात 25 अप्रैल 2025 को जनता दरबार में प्रस्तुत किया। साथ ही थाना में उपस्थित होकर मौखिक...