प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 9 -- प्रतापगढ़। फतनपुर के जगदीशपुर निवासी संदीप दुबे की पत्नी विनीता दुबे का बैंक खाता आईडीएफसी राजापाल चौराहे पर है। विनीता ने अपने परिचित जौनपुर के सुजानगंज सुल्तानपुर निवासी आनंद गिरी और उसकी पत्नी संगीता से जमीन खरीदने का सौदा किया। आनंद के जमीन का दिखाने पर विनीता ने उसे पांच लाख रुपये दे दिया। विनीता ने कागज का मुआयना कराया तो वह फर्जी निकला। विनीता ने बताया कि आनंद ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। दूसरे नंबर से फोन करने पर उसे धमकी देने लगे। विनीता ने मामले में नगर कोतवाली में आनंद और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...