लखनऊ, मार्च 7 -- विभूतिखंड थानाक्षेत्र में रहने वाले ऋषि शर्मा ने जुलाई 2024 में काकू किराना स्टोर के नाम पर 78,33,512 रुपये का लोन लिया था। इसके बदले में मिल रोड स्थित मकान को बंधक रखा। आरोप है कि मकान के दस्तावेज जाली थे। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद निजी फाइनेंस कंपनी के सहायक प्रबंधक शुभम शर्मा ने विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया। विभूतिखंड स्थित बजाज फाइनेंस लि. के सहायक प्रबंधक शुभम शर्मा का आरोप है कि राजेंद्र नगर मिल रोड निवासी ऋषि शर्मा ने 16 जुलाई 2024 को 'काकू किराना स्टोर' के नाम से 78,33,512 रुपये का लोन लिया। इसके लिए उन्होंने मिल रोड स्थित मकान को कंपनी के पक्ष में बंधक रखा था। जांच में सामने आया कि ऋषि शर्मा के भाई की ओर से दिये गए अनापत्ति प्रमाण पत्र फर्जी हैं। इसके बाद केस दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...