मुरादाबाद, जून 7 -- खनन विभाग की ओर से अवैध खनन के खिलाफ अभियान चल रहा है इसी क्रम में शनिवार तड़के खनन अधिकारी ने चेकिंग के दौरान फर्जी कागजों से बिना परमिशन अवैध खनन करने के मामले में एक डंपर पकड़ कर मुकदमा दर्ज कर लिया और डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया। खनन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने शनिवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के शरीफ नगर में जसपुर- शरीफ नगर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। टीम ने एक खनन सामग्री से लदा ट्रक आता हुआ दिखाई दिया, तो खनन अधिकारी ने सहकर्मियों की मदद से इसे रोकने का प्रयास किया ,तो चालक ने डंपर रोकने के बजाए तेज रफ्तार से वाहन निकालने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- बालू खनन में अवैध रूप से चल रही दो ट्रालियां सीज, डम्पर का चालान चालक ट्रक को पिपली अहीर की ओर लेकर भागा, टीम ने पीछा कर बंद पड़े ईद भट्टे के पास इस डंपर को घे...