लखनऊ, जनवरी 30 -- फर्जी दस्तावेज के आधार पर फ्लैट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में अमेठी निवासी अर्जुन द्विवेदी की तहरीर पर सुशांत गोल्फ थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने अंसल ग्रुप के निदेशक सुशील अंसल, प्रणव अंसल और अंसल कंपनी के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2010 में आरोपियों की ओर से लखनऊ की आवासीय परियोजना में फ्लैट बुकिंग करवाई थी। कंपनी के कर्मचारियों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि तीन से पांच साल के भीतर फ्लैट बनाकर दे देंगे। तहरीर के अनुसार वर्ष 2010 में आरोपियों द्वारा लखनऊ की एक आवासीय परियोजना में फ्लैट बुकिंग का प्रस्ताव दिया गया था। पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि तय समय...