हापुड़, फरवरी 25 -- वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेने वाली महिला के बांग्लादेशी होने की पुष्टि के बाद महिला और उसके पति के विरुद्ध धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज होने से हड़कंप मच गया। गढ़ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दौताई में फर्जी दस्तावेजों के सहारे वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर जांच करने के लिए पुलिस और खुफिया विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। जहां जांच पड़ताल के दौरान घर से एक बैग मिला था, जिसमें रखे दस्तावेजों से महिला के बांग्लादेशी होने की पुष्टि हो गई। आगे की जांच पड़ताल में खुलासा हुआ कि दौताई के मसरूफ ने 11 फरवरी 2021 को दिल्ली के एक धार्मिक स्थल में बांग्लादेश मूल की महमूदा से निकाह किया था। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.