फर्जी कागजात से जमीन बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
रांची, अगस्त 25 -- रातू, प्रतिनिधि। तारूप पंचायत के मुरूचु गांव निवासी मती महतो ने हरि महतो, रवि महतो समेत आठ लोगों पर फर्जी कागजात के सहारे जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि हरि महतो समेत अन्य लोगों ने फर्जी डीड के जरिए मती महतो सहित कई लोगों की जमीन दूसरे लोगों को बेच दी। जमीन मालिकों को इसकी जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को थाने में शिकायत की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरि महतो और रवि महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया गया कि आरोपियों ने जमीन बेचने के लिए फर्जी वंशावली तैयार कर खुद को जमीन मालिकों का उत्तराधिकारी बताया था। इसके आधार पर जमीन की बिक्री की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.