देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया रामनाथ में पंजीकृत नन बैंकिंग कंपनी के आडिट में 16 लोगों को फर्जी कागजात पर ऋण वितरित करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में संबंधित के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शहर के देवरिया रामनाथ में फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी की शाखा है। जिसमें सहायक मैनेजर लीगल लिटिगेशन प्रशांत कुमार तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है कि कंपनी में तैनात अमित कुमार श्रीवास्तव निवासी पटाचन थाना अतरौली जिला आजमगढ़ को सहायक शाखा प्रबंधक के रूप में तैनात रहा। जबकि यहां पर सीनियर रिलेशनशिप अधिकारी रजनीश कुमार राय रहे। 27 नवंबर 2024 को कंपनी के अधिकारी रघुराज प्रताप सिंह ने जांच की तो पता चला कि 16 ऐसे लोगों को कंपनी से ऋण दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.