हरिद्वार, दिसम्बर 3 -- सिडकुल क्षेत्र में जमीन पर कब्जा जमाने के लिए फर्जी कागजात तैयार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो नकली विक्रय पत्र तैयार कर दाखिल-खारिज की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुभाष चौहान निवासी पाल विहार कॉलोनी, रावली महदूद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 1140 हेक्टेयर भूमि पर अशोक पाल, विजयपाल, सुमित पाल और कपिल पुंडीर लंबे समय से कब्जा जमाने की फिराक में थे। इन सबने गिरोह बनाकर अपने ही एक साथी का फर्जी आधार कार्ड विकास कांबोज के नाम से तैयार करवाया। इसी फर्जी पहचान के आधार पर 17 जून 2021 को पहला नकली विक्रय पत्र बनाया गया। इतना ही नहीं 10 सितंबर 2025 को एक और फर्जी विक्रय पत्र तैयार करते हुए जमीन को विजयपाल और सुमित पाल के नाम दर्शा दिया।

हिंदी हिन्दुस्...