छपरा, अप्रैल 5 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के कोठेयां गांव में जमीन का फर्ज़ी कागजात तैयार कर जमीन की दोहरी जमाबंदी कायम करने का मामला सामने आया है। इस मामले को गांव के राहुल कुमार सिंह ने भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा के संवाद कार्यक्रम में उठाया था। मंत्री से उन्होंने कहा कि जलालपुर अंचल के ककरहट मौजा के खाता संख्या - 158 तथा 589 को यूपी के बलिया बैरिया के अखिलेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति ने जबरन दोहरी जमाबंदी करा लिया है। जो जमाबंदी तैयार कराया गया है वह चकबंदी कार्यालय से तैयार कराया गया है जो बिल्कुल फर्जी है। जब चकबंदी कार्यालय से इसकी जानकारी ली गई तो इससे संबंधित कोई आदेश ही नहीं दिया गया है।जमीन फरियादी की दादी रामकली देवी के नाम पर है। इन्हें इकलौता पुत्र ही है। राहुल कुमार सिंह ने मंत्री और प्रधान सचिव सीके अनिल से अपनी पूरी...