मेरठ, अप्रैल 16 -- फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की जमीन बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर लोहियानगर थाने में तीन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीपीनगर क्षेत्र निवासी परमेश्वर दयाल ने बताया कि उसने ग्राम रिठानी व चन्दसारा स्थित विभिन्न खसरा नंबरों की भूमि पंजीकृत बैनामों के माध्यम से खरीदी थी। भूमि की देखरेख में असमर्थता के चलते वर्ष 2006 में सहखातेदार के साथ मिलकर महेंद्र कुमार गोयल को मुख्तारनामा आम दिया था, जो केवल सीमित खसरा नंबरों के लिए ही मान्य था। यह भी पढ़ें- करोड़ों की जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्धा को धमकी आरोप है कि महेंद्र ने उक्त मुख्तारनामे का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2023 व 2024 में फर्जी दस्तावेज तैयार कर ऐसी ज...