लखनऊ, दिसम्बर 11 -- -80 से अधिक फर्जी कम्पनियों के नाम से फर्जी बिल बनाए दोनों ने लखनऊ, विशेष संवाददाता एसटीएफ ने फेंसेडिल कफ सिरप की तस्करी और उसका अवैध भंडारण करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को लखनऊ में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सहारनपुर के रहने वाले दोनों आरोपी अभिषेक शर्मा और शुभम शर्मा सगे भाई है। इन दोनों ने मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के कहने पर 80 से अधिक फर्जी फर्में बनाई, फिर फर्जी ई-बिल के जरिए पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश तक उसकी सप्लाई की। एसटीएफ के एएसपी लाल प्रताप सिंह के मुताबिक दोनों आरोपी सहारनपुर के सदर बाजार, कपिल विहार के हैं। इनके पास फर्जी फर्म के 31 दस्तावेज भी मिले हैं। फेंसेडिल सिरप बनाने वाली एबॉट कम्पनी का दिल्ली में सुपर डिस्ट्रीब्यूटर अभिषेक था। दोनों आलमबाग में किसी से मिलने पहुंचे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.