फर्जी कंपनी बना दिखाया 14 करोड़ का कारोबार, रिपोर्ट दर्ज
कानपुर, सितम्बर 27 -- कल्याणपुर, संवाददाता। फर्जी फर्म के जरिए कागजों पर करोड़ों के कारोबार का खुलासा हुआ है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे जीएसटी रजिस्ट्रेशन करा सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले फर्म संचालक के खिलाफ पनकी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर(विशेष अनुशासन) क्षेत्र-बी, पंकज कुमार ने बताया कि मेसर्स शिवांग ट्रेडर्स नामक फर्म का पंजीयन 25 जून 2026 को कराया गया था। कागजों में फर्म का पता 147/697/ई, रतनपुर कॉलोनी, पनकी रोड दर्शाया गया था, जबकि फर्म स्वामी के तौर पर शिवांग विश्वकर्मा खलासी लाइन का निवासी है। शक होने पर 16 सितंबर को जब विभागीय टीम फर्म का निरीक्षण करने घोषित पते पर रतनपुर पहुंची तो वहां न तो कोई गोदाम मिला और न ही कोई कारोबार। जांच में स्पष्ट हुआ कि कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी रजिस्ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.