नोएडा, मई 22 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने फर्जी कंपनियां बनाकर साइबर ठगी की रकम इधर-उधर करने वाले गिरोह के तीन जालसाजों को सेक्टर-44 से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए पांच मोबाइल फोन, 2800 रुपये, एक मुहर और कई जरूरी दस्तावेज बरामद हुए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपियों की पहचान अविनाश झा, हिमांशु कुमार और जितेंद्र दहिया उर्फ आशू के रूप में हुई। तीनों दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपी फर्जी कंपनियां बनाते और उन्हीं के नाम पर अलग-अलग बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाते। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से आए रुपये को जमा करने और फिर दूसरी जगह ट्रांसफर करने में किया जाता, ताकि रकम वैध दिखाई दे सके। जांच में इन खातों में करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेनदेन सामने आया ह...