नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने दिवाली 2026 को लेकर साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को त्योहार के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग, डिजिटल पेमेंट और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधी त्योहारों के दौरान फर्जी ऑफर, आकर्षक छूट, नकली गिफ्ट और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को अपना टारगेट बनाते हैं।दिवाली के दौरान होने वाले प्रमुख साइबर फ्रॉड सरकारी दिवाली गिफ्ट के नाम पर ठगी: व्हाट्सऐप पर प्रधानमंत्री या केंद्र सरकार के नाम से फर्जी c प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें सभी नागरिकों को दिवाली गिफ्ट के रूप में 8,000 रुपये देने का दावा किया जाता है। दिवाली ग्रीटिंग और शादी के कार्ड के जरिए वायरस: साइबर अपराधी व्हाट्सऐप पर दिवाली शुभकामना संदेश या शादी के निम...