लखीमपुरखीरी, जून 20 -- ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर कथित धोखाधड़ी कर ई कॉमर्स कंपनी और डिलीवरी एजेंट को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुकुरा क्षेत्र का एक व्यक्ति महंगे और ब्रांडेड सामानों के ऑनलाइन ऑर्डर करता था। डिलीवरी मिलने के बाद वह सामान वापस करने की प्रक्रिया के दौरान डिब्बे में कथित रूप से डुप्लीकेट या कम मूल्य का सामान रखकर रिटर्न कर देते थे जिससे कंपनी और डिलीवरी कर्मियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। बताया जाता है कि लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं के बाद कंपनी और डिलीवरी से जुड़े लोगों ने मामले पर नजर रखनी शुरू की। हाल ही में एक और संदिग्ध रिटर्न के दौरान लोगों ने सजगता दिखाते हुए संबंधित व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले गए। कोतवाली में पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई जिसके बाद कथित रूप से...