अलीगढ़, मार्च 2 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के नादापुल स्थित शराब के ठेके पर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब सेल्समैनों ने एक युवक को पकड़ लिया। सेल्समैनों का आरोप है कि युवक बीते करीब पंद्रह दिनों से शराब खरीदते समय फर्जी भुगतान ऐप के जरिए क्यूआर कोड पर पैसे डालने का स्क्रीनशॉट दिखाकर बोतल ले जाता था, जबकि खाते में भुगतान नहीं होता था। सेल्समैनों के मुताबिक रोजाना सुबह जब बिक्री का हिसाब मिलाया जाता, तो रकम कम निकलती थी। रविवार रात युवक जैसे ही ठेके पर पहुंचा और रोकफोर्ड की एक बोतल लेकर क्यूआर कोड पर भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाया, लेकिन खाते में पैसे नहीं पहुंचे। इस पर कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने युवक को रोक लिया। पकड़कर पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि वह पहले भी इसी तरीके से शराब ले जा चुक...