कानपुर, मई 1 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में लोगों की सुविधा के लिए संचालित 102 व 108 एंबुलेंस सेवा में फर्जी काल व फेरे दिखाकर बडे़ पैमाने पर गोलमाल कर सरकारी धन को हड़प लिया गया। मामले में की गई शिकायत पर डीएम ने सभी एसडीएम व स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों की टीमें गठित कर जांच कराई, तो बड़े पैमाने पर फर्जीबाडे़ का खुलासा हुआ। मामले में डीएम के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ ने एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम प्रबंधक व ईएमई आदि के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक विश्वास घात की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। आंबेडकर नगर अकबरपुर के रहने वले ओम प्रकाश पाठक ने 18 जनवरी 2026 को जनसुनवाई पोर्टल के साथ ही डीएम से शिकायत कर जिले में ईएमआरई ग्रीन हेल्थ सर्विस लखनऊ की संचालित 57 एंबुलेंस में बड़े पैमाने पर अनियमितता व फर्जी काल व फेरे दर्ज कर गड़बड़ी करने की शिकायत ...