बक्सर, अप्रैल 1 -- युवा के लिए ----- हड़कंप नावानगर बीईओ ने बुधवार को स्पष्टीकरण का पत्र किया जारी 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब देने का दिया है निर्देश नावानगर, एक संवाददाता। वार्षिक परीक्षा व उतर पुस्तिका मूल्यांकन के दौरान केंद्र से गायब रहकर फर्जी उपस्थिति बनाने वाले प्रखंड के लगभग 04 सौ शिक्षकों पर बीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बुधवार को पत्र जारी कर संबंधित शिक्षकों से पत्र निर्गत होने की तिथि से 24 घंटे के अंदर भौतिक रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। बीईओ श्याम बिहारी प्रसाद ने बताया कि बीते 16 से 25 मार्च तक जिन शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति वार्षिक परीक्षा व उतर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए की गई थी। उनमें से अधिकतर शिक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र व उतर पुस्तिका मूल्यांकन केंद्र से काफी दूर रहते हुए अ...