भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवादाता टीएनबी कॉलेज में स्नातक पार्ट वन ओल्ड कोर्स के मूल्यांकन में पकड़ी गई फर्जी उत्तर पुस्तिका मामले में विवि परीक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक को शोकॉज भेजने की तैयारी कर ली गई है। साथ ही संबंधित विद्यार्थी को निष्कासित करने की प्रक्रिया चल रही है। मामले में कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा की अध्यक्षता वाली परीक्षा बोर्ड ने शोकॉज और निष्कासन का निर्णय लिया था। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद ओझा ने कहा कि पहले शोकॉज का जवाब आ जाएगा तो विवि स्तर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, विवि के एक वरीय शिक्षक ने बताया कि जैसे परीक्षा में एक के बदले दूसरा परीक्षार्थी पकड़ा जाता है तो फर्जीवाड़े के तहत उस पर केस दर्ज किया जाता है। उसी प्रकार उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.