गुड़गांव, जून 21 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। कंपनी में फर्जी ई-मेल भेजकर सवा तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। नानूकलां निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि कैपग्रिड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की वित्तीय शाखा में वरिष्ठ प्रबंधक के तौर पर कार्यरत हैं। आरोप है कि उनकी कंपनी के साथ सवा तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उनकी कंपनी की ई-मेल आईडी पर एक ई-मेल प्राप्त हुआ था। सप्लायर की ई-मेल आईडी समझकर इस ई-मेल में बताए गए खाते में राशि भेज दी। बाद में पता चला कि सप्लायर में इस तरह की कोई मेल उनकी कंपनी में नहीं भेजी है। फर्जी मेल भेजकर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...