फरीदाबाद, सितम्बर 26 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। मोबाइल फोन को अनधिकृत तरीके से एक्सेस कर फर्जी ई-मेल आईडी बनाने और उसके जरिए क्रेडिट कार्ड जारी करवाकर 95 हजार रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने नाम-पता अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सीही निवासी जयबीर तेवतिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2026 को उनके मोबाइल फोन को किसी अनधिकृत व्यक्ति ने हैक कर एक्सेस किया। इसके बाद उनकी फर्जी ई-मेल आईडी बनाई गई। आरोप है कि इसी के जरिए उनके नाम पर एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड जारी करवाया गया। 12 अगस्त को उन्हें ब्लू डार्ट की ओर से क्रेडिट कार्ड डिलीवरी का संदेश मिला और कार्ड बिना उचित सत्यापन के डिलीवर कर दिया गया。

पीड़ित की शिकायत पीड़ित के अनुसार, 14...