बांदा, जुलाई 18 -- बांदा, संवाददाता। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की छात्रा नंदिनी सिंह से समाज कल्याण विभाग ने 79 हजार रुपये की रिकवरी करा ली है। उसने एमएससी कृषि में फर्जी ईडब्लूएस आय प्रमाणपत्र बनवाकर दो वर्ष तक शुल्क प्रतिपूर्ति ली थी। जबकि छात्रा के माता-पिता दोनों सरकारी सेवा में उच्च पदों पर तैनात हैं। देवरिया जिला प्रशासन ने जांच के बाद आय प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया था और लेखपाल को निलंबित गया है। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,बांदा के शोध छात्र रहे कल्याण सिंह ने मामले की शिकायत करीब एक वर्ष पहले शासन-प्रशासन और समाज कल्याण विभाग में की थी।

जांच रिपोर्ट एमएससी छात्रा नंदिनी सिंह विभागाध्यक्ष व कुलसचिव की कृपापात्र होने के कारण उसे एक वर्ष तक बचाया जाता रहा। समाज कल्याण विभाग ने मामले की जांच कर छात्रा नंदिनी से रिकव...