फर्जी इलाज दिखाकर हेल्थ इंश्योरेंस का पैसा हड़पने वाले गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता।हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों से फर्जी क्लेम के जरिए रकम हड़पने के आरोप में सक्रिय गिरोह पर रामगढ़ताल पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित दो आरोपियों राकेश कुमार ओझा और अभिषेक शर्मा उर्फ हनी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि गिरोह अस्पतालों के माध्यम से फर्जी भर्ती, नकली मेडिकल दस्तावेज और जाली बिल तैयार कर बीमा कंपनियों से लाखों रुपये का क्लेम हासिल करता था। मामले में पहले भी गिरोह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना विकास मणि त्रिपाठी उर्फ प्रवीण त्रिपाठी है, जिसने अपने सहयोगियों शमशुल कमर उर्फ सोनू खान, अफजल अंसारी, ताहिर खान, राकेश कुमार ओझा, ऋषभ सिंह, इन्द्रेश यादव, अभिषेक शर्मा उर्फ हनी शर्मा और अमन या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.