गाजीपुर, अप्रैल 4 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर दुकानदारों से पैसे वसूलने के आरोप में तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों के पास से दुकानदारों से वसूले गए 13,000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। यह गिरफ्तारी शनिवार को उप निरीक्षक अजय प्रकाश पाण्डेय ने चेकिंग के दौरान ग्राम टड़वा टप्पा सौरी से की है। पुलिस के अनुसार, इन अभियुक्तों पर बीते दो अप्रैल को शादियाबाद चौराहे पर फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर की आईडी दिखाकर और अधिकारी बनकर दुकानदारों को डरा-धमकाकर अवैध रूप से पैसे वसूलने का आरोप है। इनका मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रामा नन्द प्रसाद (पुत्र हरि प्रसाद, निवासी ग्राम सादात), देवा उर्फ लखन्दर पटेल (पुत्र छोटे लाल पटेल, निवासी ग्राम सुदबल,...