नई दिल्ली, अगस्त 26 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी जिले के साइबर पुलिस ने एक शातिर डिजिटल स्टॉकर जीतू कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करके एक महिला का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसको मानसिक रूप से प्रताड़ित और बदनाम कर रहा था।

अपराध की प्रकृति आरोपी महिला के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर उसके पति व परिचितों को अश्लील सामग्री भेजता था। आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति बार-बार उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना रहा है। जब भी पुलिस या मेटा द्वारा किसी एक अकाउंट को ब्लॉक या डिलीट किया जाता, आरोपी तुरंत उसी नाम और तस्वीर के साथ नया अकाउंट बना लेता था। इस श...