हाजीपुर, मई 3 -- महनार। संवाद सूत्र महनार नगर के वार्ड नौ निवासी शिक्षक नर्मदेश्वर मिश्र को फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने महनार थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आवेदन में बताया कि किसी शरारती तत्व ने उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बना लिया है। उक्त आईडी के माध्यम से उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक व भ्रामक पोस्ट साझा किए जा रहे हैं,जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। शिक्षक ने आरोप लगाया कि यह कृत्य जानबूझकर उन्हें बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की नीयत से किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र जांच कर दोषी की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की...