बाराबंकी, जून 2 -- बाराबंकी, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी तस्वीरें पोस्ट कर दी गईं। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया। आरोप है कि इस आईडी से युवती की एक अज्ञात युवक के साथ तस्वीर पोस्ट की गई, जिससे उसकी और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने साइबर सेल और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर टीम संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट, उसके आईपी एड्रेस और संचालन करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में ज...