हरिद्वार, जनवरी 10 -- सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट से एक युवक को फंसाने की साजिश रचने के आरोप में दो लोगों पर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के अनुसार, पांडेवाला निवासी रोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी आलोक झा और वरुण झा से उसका विवाद चला आ रहा है। इससे पहले आरोपियों ने उसके परिवार के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट में झूठा मामला दर्ज कराया था, जिसमें वह और उसके परिजन वर्तमान में जमानत पर हैं। अब आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसके नाम से आपत्तिजनक पोस्ट कर रहे हैं, ताकि उसके खिलाफ नए झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके वास्तविक इंस्टाग्राम अकाउंट से किसी प्रकार की आपत्तिजनक चैट नहीं ...