अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़। सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके दो साथियों को जवां पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जिला बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के मोहल्ला अफजलपुर निवासी लक्की राजपूत अपने साथियों के साथ बरौली में फर्जी आधार कार्ड बनाता था। वह नेटिव एक्स ऐप के माध्यम से आधार कार्ड तैयार करते थे। जिसमें ग्राहकों की डिटेल भरकर जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र,आधार कार्ड अपलोड कर देते थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विक्की और तीरथ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लक्की फरार चल रहा था। गुरुवार की रात सिविल लाइन पुलिस ने लक्की को डिबाई से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...