सीतापुर, मार्च 20 -- महोली, संवाददाता। फर्जी बैनामा करने पहुंची जालसाज महिला और उसके साथी सहित दस लोगों के खिलाफ महोली पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गिरोह के सदस्यों ने फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रपत्र कहां से और कैसे बनवाया। इन्हें बनवाने में किसने उनकी मदद की। पुलिस फर्जी कागजात बनवाने वाले मस्टर माइंड की भी तलाश में दबिश दे रही है। लखनऊ के वजीरगंज निवासी सावित्री के नाम महोली के सरसा केशवपुर में पांच एकड़ जमीन है। सावित्री के पति जगन्नाथ प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया था कि फर्जी दस्तावेजों के जरिये इमलिया सुल्तानपुर निवासी जगदेई मंगलवार को मलिकपुर निवासी परिचित कौशलेंद्र के साथ गुड़ियन टोला निवासी गोविंद प्रसाद, सुरेंद्र कुमार के नाम बैनामा करने आई थी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.