लखनऊ, मार्च 27 -- फर्जी आधार कार्ड बनवाकर चार लोन कराने वाले बैंक आईडीएफसी बैंक के पूर्व मैनेजर विवेक मिश्र को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम था। एसीपी हजरतगंज के मुताबिक विवेक मिश्रा बीकेटी के भौली विध्यांचल नगर का रहने वाला है। यहां मड़ियांव सरैया टोला में रहता था। 18 अगस्त 2022 को अंकुर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उनके नाम के फर्जी आधार कार्ड बनाकर चार लोन बैंक से विवेक और उनके साथियों ने मिलकर कराए। मामले में दो आरोपी फिदा मिर्जा और विकास कुरील पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। विवेक फरार चल रहा था। उसके खिलाफ इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी कराया। इसके बाद विवेक को लोकेशन के आधार पर दुबग्गा चौराहे के पास से गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.