बदायूं, फरवरी 28 -- मुजरिया, संवाददाता। कौल्हाई में ‌वर्षों से लंबे समय से चल रहे एसबीआई सेंटर पर छापामारी कर दी। एसबीआई सेंटर पर छापामारी के दौरान पुलिस और प्रशासन ने बड़ा भंडाफोड़ किया। जिसमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र फर्जी बनाकर गांव-गांव तक सप्लाई करते थे। स्थानीय क्षेत्र के अलावा दूरदराज से लोग फर्जीवाड़ा कराने आते थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने फर्जीवाड़ा करने वाले उपकरणों को बरामद कर लिया है वहीं एक युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की सुबह को मुजरिया क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में बिहारीपुर रोड पर संचालित मार्केट में एसबीआई सेंटर कोल्हाई पर एसडीएम सहसवान साईं आश्रित साकमुरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार व पुलिस टीम ने छापा मार दिया। छापामारी के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से दो लोग फरार होने में सफल रहे। मौके से टीम ...