हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस के चेकिंग के दौरान हल्द्वानी में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर शहर में घूमे रहे रामपुर के शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं आरोपी ने गाड़ी के आगे और पीछे भारत सरकार का बोर्ड लगाया था और नीली बत्ती जलाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर शनिवार आधी रात तक शहर की पुलिस ने बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन व वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इसी क्रम में सीओ अमित सैनी के नेतृत्व में तिकोनिया चौराहे पर वाहनों की रात एक बजे तक जांच हुई। तभी काठगोदाम की ओर से आ रही एक कार संख्या यूपी 25 सीएस 9327 को पुलिस ने रोका। जिस पर लाल-नीली बत्ती और भारत सरकार का बोर्ड लगा हुआ था...