हरदोई, अगस्त 16 -- टड़ियावां। ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश की निजी इंस्टाग्राम आईडी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट की जांच शुरू कर दी गई है। ब्लॉक प्रमुख के पिता और गोपामऊ से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने मामले में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। लखनऊ के दारुलशफा-ए ब्लॉक निवासी विधायक श्याम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि 12 अगस्त को उनके बेटे रवि प्रकाश की इंस्टाग्राम आईडी पर अचानक करीब 250 से 300 नए फॉलोअर जुड़ गए। अगले दिन रवि प्रकाश ने आईडी देखी तो कुछ खातों से एक सड़क को लेकर अमर्यादित, जातिसूचक और धमकी भरी टिप्पणियां की गई थीं। शिकायत के अनुसार रवि प्रकाश ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी को निजी कर दिय...