बांदा, अप्रैल 6 -- बांदा। फर्जी आईडी से रिजर्वेशन कराकर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह का जीआरपी ने पर्दाफाश किया है। दोनों आरोपी कानपुर के गीता नगर के रहने वाले हैं। इनसे सात लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। जिसमें घड़ी, पायल, सोने की चेन, पर्स चूड़ी माला, सोने के हार, झुमके आदि शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी सलीम खां के पर्यवेक्षण में जीआरपी थानाध्यक्ष शिवबाबू व आरपीएफ क्राइम विंग झांसी टीम ने चोरी के मुकदमों में गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी थीं। अनुराग जैन पुत्र प्रवीण कुमार जैन निवासी ए निराला नगर थाना हसनगंज लखनऊ ने चित्रकूट एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन जबलपुर से लखनऊ तक की यात्रा के दौरान स्टेशन बांदा के पास ट्राली बैग चोरी होने की सूचना दी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.