सीवान, मार्च 25 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर संचालित एक ट्रेन में फर्जी आईडी लेकर यात्रा करते दो यात्रियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए यात्रियों में कटिहार निवासी मोहम्मद आसिफ व शहाबुद्दीन बताया जाता है। यह घटना ट्रेन नंबर 15707 कटिहार से अमृतसर को जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस से जुड़ी है। यात्रियों को सीवान जंक्शन पर ही उतार लिया गया और अग्रिम कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि छपरा आईसीपी के उप मुख्य टिकट निरीक्षक सुधाकर मिश्रा द्वारा आम्रपाली एक्सप्रेस में सघनता से टिकट जांच की जा रही थी। इस दौरान एस-1 कोच में बर्थ संख्या 34, 35, 37 व 38 पर कटिहार से जालंधर तक यात्रा कर रहे यात्रियों की आईडी की जांच की। इसमें जानकारी हुई कि इस पीएनआर के यात्री के द्वारा फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। यात्रा कर रह...