फर्जी आईडी बनाकर दोस्त को ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख
लखनऊ, जुलाई 18 -- सोशल मीडिया पर दोस्ती का मुखौटा पहनकर बैठा जोकर एक युवती की जिंदगी में जहर घोल गया। आरोपी ने जियान नाम की फर्जी आईडी बनाकर पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो हासिल किए और ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपये की मांग की। मना करने पर वीडियो वायरल कर दी। कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है। सदर निवासी एक युवती का सोशल मीडिया पर अकाउंट है। कुछ दिन पहले उसके पास जियान नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। युवती ने स्वीकार कर लिया। धीरे-धीरे चैटिंग बढ़ी, नंबर शेयर हुए और बातें कॉल तक पहुंच गईं। दोस्ती गहरी होते ही आरोपी ने युवती से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो ले लिए। इसके बाद असली खेल शुरू हुआ। आरोपी रंगदारी पर उतर आया और पांच लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.