बागपत, जनवरी 7 -- अमीनगर सराय। तैडा गांव निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता बिट्टू की किसी अज्ञात युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और पड़ोस में रहने वाली महिला का फोटो लगाकर उसके साथ अश्लील चैट की। घटना का पता लगा तो बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाप्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...