बुलंदशहर, मई 11 -- क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उनकी इंस्टाग्राम आइडी से किसी ने फोटो डाउनलोड कर लिए। जिसके बाद फोटो का प्रयोग करते हुए फर्जी आइडी बना ली। जिसके बाद आरोपी आइडी से गालियां और अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। साथ ही महिला के पुत्रों की आइडी पर भी फोटो भेजकर प्रसारित कर रहा है। जिससे उन्हें सामाजिक और मानसिक पीड़ा हो रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई। पुलिस ने उसे जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने वाले के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...