जौनपुर, अप्रैल 11 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अपने ही गांव के युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका नाम और फोटो का प्रयोग कर सोशल साइट इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवक चला रहा था। इस बात की जानकारी युवती को हुई तो वह थाने पर जाकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आईटी एक्ट की संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। युवती ने आरोप लगाया कि युवक अभद्र टिप्पणी करता है। जब युवक के पिता से शिकायत की तो वह युवती को धमकाने लगा। इस मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन डेस्क पर 1076 शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में थाना प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाही की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...