अलीगढ़, अप्रैल 7 -- सासनीगेट पुलिस ने फर्जी आईटीसी लेने के लिए बोगस फर्म खोलने वाले मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से मोबाइल फोन, पैनकार्ड, मुहर, पासबुक आदि बरामद हुई हैं। इसी मामले में एक सप्ताह पहले एक आरोपी जेल जा चुका हैं। मामले में राज्य कर अधिकारी रईस अहमद ने 31 दिसंबर 2025 को पला रोड निवासी एसएच राम ट्रेडर्स के संचालक दीपक शर्मा के खिलाफ सासनीगेट थाने में मुकदमा कायम कराया था। इसमें कहा था कि साल 2024 में एसआईबी ने इस फर्म की जांच की थी। मौके पर फर्म नहीं मिली थी। जबकि दस्तावेजों में करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया। 60 लाख रुपये से अधिक राजस्व का नुकसान पहुंचाया। 30 मार्च को पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जांच में सामने आया कि श्रोती वाली गली जयगंज निवासी मोहित वार्ष्णेय ने ही दीपक की फर्म खोली थी, जो अ...