बरेली, अगस्त 25 -- बरेली। फर्जी आईपीएस विप्रा शर्मा के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। वह जहां जाती थी, किसी न किसी व्यक्ति को ठगी का शिकार बना लेती थी। ऐसे ही दो अन्य मामलों में उसके खिलाफ बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रेमनगर के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी सनी सिंह ने पुलिस को बताया कि वह सलेक्शन प्वाइंट चौराहा स्थित फैशन स्ट्रीट पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत थे। वहां खरीदारी को आने वाली गोल्डन ग्रीन पार्क की विप्रा शर्मा ने खुद को एसडीएम बताकर उन्हें तृतीय श्रेणी कर्मचारी या क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसका खर्चा आठ लाख रुपये बताया। वह विप्रा की बातों में आ गए और 10 मार्च 2024 से आठ नवंबर 2025 के बीच करीब पौने दो लाख रुपये उसे दे दिए। मगर अब तक न ही नौकरी लगी और न रकम वापस मिली। फिर उन्हें पता चला कि विप्रा शर्मा ठग...