फर्जी आईएएस विप्रा के खिलाफ 30 मुकदमों में चार्जशीट
बरेली, अगस्त 28 -- युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली फर्जी आईएएस डॉ. विप्रा शर्मा के खिलाफ पुलिस ने 30 मुकदमों में चार्जशीट लगाकर कोर्ट में दाखिल कर रही है। वहीं, उसकी बहन शिखा शर्मा के खिलाफ 12 और ममेरी बहन दीक्षा के खिलाफ तीन मुकदमों में चार्जशीट दाखिल की गई है। फर्जी आईएएस डॉ. विप्रा शर्मा द्वारा युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का पहला मामला 27 अप्रैल को थाना बारादरी में पहुंचा था। तीन युवाओं से ठगी के इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और 28 अप्रैल को ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी फर्जी आईएएस डॉ. विप्रा शर्मा, उसकी बहन शिखा शर्मा और ममेरी बहन दीक्षा पाठक को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। तब से ही तीनों बहनें जेल में हैं। अब तक इस गैंग के खिलाफ बारादरी, कोतवाली, सुभाषनगर, किला और इज्जतनगर थाने में 43 मुकदमे दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.