गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता खुद को 2022 बैच का आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को झांसा देने वाले फर्जी आईएएस गौरव कुमार उर्फ ललित किशोर का ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार भटहट निवासी किसान ब्रह्म सिंह से जमीन दिलाने के नाम पर 4.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर गुलरिहा थाना पुलिस ने जांच के बाद एसपी सिटी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित ब्रह्म सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गौरव कुमार मेडिकल कॉलेज के पास किराए के मकान में रहता था और खुद को 2022 बैच का आईएएस अधिकारी बताता था। 27 जून 2025 को उसकी मुलाकात गोरखनाथ क्षेत्र के लच्छीपुर संतोष नगर निवासी परमानंद गुप्ता और बिहार के सीतामढ़ी जिले के रिगा निवासी अभिषेक गुप्ता से हुई। दोनों ने खुद को आईएएस अधिकारी का पीएस बताते हुए...