खगडि़या, अगस्त 25 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के गोगरी थानान्तर्गत जमालपुर बाजार के रहने वाले फर्जी आईएएस मनीष कुमार गुप्ता के पिछले कुछ दिनों में बैंक के खातों से किए गए लेन देन मामले की जांच आर्थिक अपराध इकाई (ईआईयू) की टीम करेगी। इस संबंध में एसपी भानु प्रताप सिंह ने आर्थिक अपराध इकाई की टीम को जांच के लिए पत्र भेजा है। उल्लेखनीय है क गत 8 अगस्त को फर्जी आईएएस मनीष कुमार के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे चार दिनों के लिए रिमांड पर लेकर आवश्यक पूछताछ की थी। इसके साथ ही इस मामले में स्पेशल टीम, आईबी, एसटीएफ, आयकर विभाग, डीआईयू और साइबर क्राइम की टीम अलग-अलग पहलूओं की जांच कर चुकी है। गोगरी थाना में एसपी स्वयं भी पूछताछ करने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में उसके बैंक खाते में लगभग सवा दो करोड़ रुपए का लेन देन हुआ थ...